फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसानों को सस्ते दर पर मिलेगा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें अब केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) से जोड़ा जाएगा। किसी भी छोटे-मोटे काम, उपकरणों व बीज की खरीद के लिए अब वह सस्ते दर पर लोन पा सकेंगे। ऋण के मूलधन पर सालाना चार प्रतिशत के हिसाब से साधारण ब्याज लगेगा। 25 फरवरी तक किसान क्रेडिट कार्ड बना दिए जाएंगे। इसके लिए गांवों में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब चार लाख 53 हजार किसान हैं। इसमें तीन लाख 53 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के लिए चुना गया है। दो लाख 44 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल भी रहा है। इन किसानों में से मात्र एक लाख 15 हजार किसानों के केसीसी बने हुए हैं। अब सम्मान निधि पाने वाले सभी किसानों को केसीसी से जोड़ा जाएगा। इस योजना से जिले के बचे एक लाख 29 हजार किसानों का केसीसी बनाया जाना है। कार्ड बन जाने के बाद इन्हें कम ब्याज में खेती के लिए आसानी से लोन मिल सकेगा। एक लाख 60 हजार रुपये तक लोन लेने के लिए गारंटी भी नहीं देनी होगी। साथ ही आवेदन के 15 दिन में केसीसी बना दी जाएगी। इसके लिए बैंक कैंप लगाकर पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की केसीसी बनाएंगे।
बैंक में देना होगा एक आवेदन
इसका लाभ यह होगा कि खेती करने वाले किसानों को अब साहूकार से कर्ज लेकर खाद, बीज नहीं खरीदना पड़ेगा और न ही केसीसी बनवाने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ेेंगे। पीएम किसान सम्मान के लाभार्थियों की केसीसी बनाने की जिम्मेदारी कृषि व बैंक के अधिकारियों को दी गई है। कृषि विभाग के अधिकारी पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की सूची बनाकर बैंक को देंगे। जिस बैंक में किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि गई है, उसी बैंक में किसान के एक आवेदन पर केसीसी बना दिया जाएगा। लोन लेने वाले किसानों को साल का चार प्रतिशत ब्याज लगेगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक का कहना है कि पीएम किसान सम्मान निधि व बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड बने किसानों की सूची का मिलान किया जा रहा है। 25 फरवरी तक किसान क्रेडिट कार्ड बना दिए जाएंगे। इसके लिए बैंक शाखा के प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र में कैंप लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें