फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य के लिए 40 हजार 671 लाख रुपये की धनराशि अनुमोदित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों के लिए चार अरब, छह करोड़, 71 लाख रुपयों के 253 प्रस्ताव पास किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अनुमोदित धनराशि से जिले का विकास होगा। प्रदेश सरकार के अंत्योदय का सपना साकार होगा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के जल्द क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला योजना समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 स्वीकृत हुए प्रस्तावों में से कृषि विभाग 32 लाख रुपये से किसानों में खर्च किया जाएगा। लघु, सीमांत किसानों की सहायता के लिए एक लाख रुपये और पशुपालन में 260 लाख रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है। दुग्ध विकास के लिए 215 लाख रुपये, सहकारिता में 106 लाख रुपये, वन विभाग के लिए 374.43 लाख रुपये, ग्राम्य विकास के लिए 1300.85 लाख रुपये, मनरेगा कार्य
के लिए 15166 लाख रुपये अनुमोदित की गई है। पंचायतीराज विभाग के लिए 87 लाख, राजकीय लघु सिंचाई के लिए 315.39 लाख रुपये, निजी लघु सिंचाई के लिए 2644.66 लाख रुपये अनुमोदित किया गया है। इसी प्रकार खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, सड़क एवं पुल, पर्यटन, पर्यावरण, खेलकूद और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए धनराशि का अनुमोदन हुआ है। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि जिला योजना में जो कार्य प्रस्तावित हैं, उनको बैठक में प्रभारी मंत्री व सदस्यों ने अनुमोदित कर दिया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. निवेदिता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, विधायक विक्रम सिंह, विकास गुप्ता, कृष्णा पासवान, करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, सीडीओ सत्यप्रकाश, डीडीओ रमेशचंद्रा, पीडी एके निगम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संयोजकत्व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जोगेंद्र यादव ने किया और संचालन पीडी अशोक निगम ने किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. निवेदिता सिंह बैठक में देर से पहुंची। जिसके कारण पहले से सारी कुर्सियां भर चुकी थीं। जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. निवेदिता सिंह को कुर्सी नहीं मिली। लिहाजा उन्हें कुछ देर तक खड़े रहना पड़ा। बाद में डीएम संजीव सिंह ने कुर्सी की व्यवस्था कराई। तब जाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बैठ पाईं।
जिला योजना की बैठक समाप्त होने केे बाद जैसे ही मंत्री, विधायकों और अधिकारियों का काफिला रवाना हुआ कचहरी रोड में जाम की स्थित उत्पन्न हो गई। तभी विकास भवन गेट से बाहर निकली अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता की लग्जरी कार ने साइकिल से जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। छात्रा गिरकर चोटिल हो गई। इतना होने के बाद भी न तो विधायक ने गाड़ी नहीं रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें