फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों के झुंड से फाउंडेशन बीज पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अन्ना मवेशियों के आतंक से कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार होने वाले फाउंडेशन बीज पर भी संकट आ गया है। कृषि विज्ञान केंद्र की जमीन में अन्ना मवेशियों के झुंड घूमते रहते हैं। हाईवे के चौड़ीकरण में किनारे लगी कटीले तार हटाने से यह समस्या बढ़ गई है। करीब सात हेक्टेयर में रबी की फसल बुआई नहीं हुई है। प्रदर्शन के लिए बोई गई फसलों को भी अन्ना मवेशी नष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव से रबी के सीजन में करीब 250 क्विंटल फाउंडेशन बीज तैयार किया जाता है। इससे प्राइवेट कृषि फार्म में बुआई करने के बाद प्रमाणित बीज तैयार होता है। हाईवे के चौड़ीकरण में कृषि विज्ञान केंद्र के किनारे लगी तार को निर्माण कराने वाली संस्था ने हटा दिए हैं और आरसीसी के लगे खंभा भी टूट गए हैं। ऐसे में हाईवे की ओर का करीब 200 मीटर में तार नहीं लगी है। यहां से अन्ना मवेशी घुस कर कृषि विज्ञान केंद्र में बोई
हुई फसलों को नष्ट करते हैं। प्रभारी व कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मटर, प्याज, टमाटर, आलू, लहसुन, चना का प्रदर्शन करीब एक हेक्टेयर में बोया गया है। सात हेक्टेयर फाउंडेशन बीज बुआई वाला क्षेत्रफल जस का तस पड़ा हुआ है। एक हेक्टेयर में फाउंडेशन बीज के लिए मटर बोई है, लेकिन अन्ना मवेशियों के झुंड फसलों को नष्ट कर रहे हैं। उसको बचा पाना मुश्किल हो रहा है। इस समस्या को कानपुर विश्वविद्यालय को भी सूचना दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बार कृषि विज्ञान केंद्र से फाउंडेशन बीज तैयार करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें