फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदिंकी के जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जाम की समस्या से छुटकारा मिलने के आसार कम होने के बजाय बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। ललौली रोड से लेकर अंबेडकर चौराहे और तहसील रोड से गांधी चौराहे व मुगल रोड में जाम के कारण दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों की कतार लगी रही। इस दौरान जाम में मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही एंबुलेंस लगातार सायरन बजाती रही लेकिन उसे रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सवार यात्री भी परेशान नजर आए। जाम के कारण बाइक सवार व पैदल निकलने वाले राहगीरों का भी बुरा हाल रहा। जाम के कारण लोगों का पसीना छूट गया। व्यापारी रामकृष्ण गुप्ता, विनय ओमर, अर्पित उमर, सिद्धनाथ तिवारी उर्फ सिद्धू ने बताया कि घंटों जाम लगा रहता है। गांधी चौराहे में दिन के वक्त किसी भी सिपाही या फिर होमगार्ड की तैनाती नहीं रहती है। सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिस की नगर के प्रमुख चौराहों पर तैनाती करके जाम हटवाने के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें