बहुआ। भाकियू की ब्लाक परिसर में मासिक बैठक हुई। देवलान गोशाला के मवेशियों से आसपास की फसलों को होने वाले नुकसान पर आक्रोश जताया। साथ ही गाजीपुर और शाह पुलिस पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया गया। बैठक में 13 फरवरी को थाने के घेराव की चेतावनी दी गई।
तहसील महासचिव भानू पटेल ने कहा कि देवलान गोशाला से मवेशियों को छोड़ दिया जाता है। जो फसलों को नष्ट करते हैं। गोशाला के कर्मचारी मनमाने ढंग से काम करते हैं। तहसील महासचिव ने कहा कि गाजीपुर थान में किसान अपनी समस्या को लेकर जाते हैं, यहां उनका शोषण किया जाता है। यही हाल थाना शाह पुलिस चौकी का है। ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि 13 फरवरी को गाजीपुर थाने का घेराव किया जाएगा। 18 फरवरी को दिल्ली में भाकियू की किसान महापंचायत होगी। जिले के किसान 17 फरवरी को प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, बउवन शुक्ला, नंदकिशोर, पुत्तन सिंह यादव, शिवबहादुर सिंह, रामकिशोर, तंजीत, शिवम सिंह मौजूद रहे।