हसवा। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल ने हसवा के रानी तालाब में कुश्ती का आयोजन कराया। जहां पर राज्य स्तर के पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। हजारों की संख्या में दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
सबसे पहले बंटू उन्नाव व देवकुमार लमेहटा के मध्य कुश्ती हुई। जिसमें बंटू ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती अलीगढ़ के सचिन और बरेली के बादल के बीच हुई। जिसमें सचिन ने बादल को चित कर 21 हजार रुपयों की रकम अपने नाम कर ली। हरियाणा के मोनू और दिल्ली के शुभम के मध्य हुई कुश्ती में शुभम की जीत हुई। इसके बाद राहुल दिल्ली व दानिश दिल्ली के बीच हुई कुश्ती मे दानिश विजेता बने। राजेश भरसौल और अशोक
रतनताला के मध्य हुई जो बराबरी पर छूटी। इसके बाद इकराम अलीगढ और राजा मुजफ्फरनगर के मध्य हुई। कुश्ती में इकराम ने जीत दर्ज की। इसके बाद लालू कुरूक्षेत्र हरियाणा और शुभम दिल्ली के मध्य हुई कुश्ती में लालू ने जीत दर्ज की। श्रीराम लमेहटा और पवन बनारस के मध्य हुई कुश्ती मे श्रीराम बनारस ने जीत दर्ज की। इसके बाद रामसेवक इलाहाबाद और संतोष अलीगढ के मध्य हुई कुश्ती में रामसेवक ने जीत दर्ज की। पूर्व विधायक आनंद लोधी ने आयोजकों को सहयोग देकर उत्साह बढाया। इस मौके पर पंकज दीक्षित, मनोज गांधी, रोहित सिंह,आनंद लोधी,आनंदपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक,पवन साहू, मनोज यादव,मो अस्फाक ,शुभम मिश्रा रहे। संचालन रामभवन मिश्रा ने संचालन किया।