फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान से सम्मानित किया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में 1903 प्राथमिक स्कूल और 747 उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हैं। इनमें से तीन स्कूल राज्य स्तर पर उत्कृष्ट चुने गए थे। शनिवार को लखनऊ में शिक्षा
विज्ञापन

निदेशालय में सर्वेंद्र विक्रम सिंह और सचिव बेसिक शिक्षा रूबी सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में प्रधानाध्यापक आशिया फारुकी, नीलम सिंह भदौरिया व शिक्षक रामप्रकाश हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लिए सम्मानित किया गया है। प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापक आशिया फारुकी ने बताया राज्य स्तर पर जनपद में एक टीम आएगी। यहां पर उत्कृष्ट स्कूल की डॉक्युमेंट्री फिल्म बनेगी। जिस पर शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां शूट की जाएगी। इसके बाद यह फिल्म शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें