जहानाबाद। मिलावटी खाद्य सामग्री की सूचना पर शनिवार को बिंदकी एसडीएम प्रह्लाद सिंह ने छापा मारा। कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकले। टीम ने एक दुकान नमक का सैंपल भरा।
एसडीएम ने खाद्य निरीक्षक सीआई यादव की टीम के साथ मुगल रोड की बाजार अंदर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस भी थी। प्रशासनिक अमले को एक दुकान पर ठहरता देखकर आसपास के दुकान शटर गिराकर खिसक गए। कुछ ही देर में बाजार का यह इलाका साप्ताहिक बंदी जैसा दिखने लगा। टीम ने एक ब्रांड के नमक की सैंपलिंग की। एसडीएम ने कहा कि ऐसे दुकानदारों पर किसी प्रकार की मुरव्वत न की जाए जो मिलावटी सामान बेच रहे हैं।