बिंदकी। बुंदेलखंड के बहुचर्चित दस्यु ददुआ के जीवन शैली व उनसे जुड़ी घटनाओं से प्रेरित कहानी फिल्म तानाशाह में है। यह बातें फिल्म में भूमिका निभाने वाले कलाकार दिलीप आर्य ने कही।
तहसील क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी दिलीप आर्य ने आने वाली फिल्म तानाशाह में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। शनिवार को वार्ता में कहा कि तानाशाह फिल्म बुंदेलखंड के बहुचर्तित दस्यु ददुआ के जीवन व उनसे जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। फिल्म को बनाने के लिए लगभग पांच साल का समय लगा है। इसके लिए 15 लोगों की
टीम चित्रकूट, मानिकपुर व कर्वी में कई बार रिसर्च के लिए गयी थी। इसमें बुंदेलखंड के रहन सहन, रीति रिवाज और भौगोलिक रूपरेखा की जानकारी ली गई। फिल्म की शूटिंग करीब 40 दिनों तक चली। शूटिंग भी उन्हीं जगहों पर की गई है, जहां पर बीहड़ के कई कुख्यात आए थे। फिल्म में दिलीप आर्य शिवा की मुख्य भूमिका में है। उन्होंने
बताया कि फिल्म को बनाने में स्थानीय लोगो का पूरा सहयोग मिला है। दिलीप आर्य ने बताया कि वह भारतेंदु अकादमी लखनऊ के छात्र थे। फिल्म के निर्देशक रितम श्रीवास्तव हैं। जो प्रकाश झा के साथ कई वर्षों तक काम कर चुके हैं। मुख्य सहयोगी कैमरा मैन हरिनायर, एडिटर प्रशांत नायर, साउंड डिजाइनर राकेश रंजन हैं। रिजवान, रेहान, मुकेश, मिलन, स्लमानुद्दीन एवं संजय मलिक का फिल्म में अहम योगदान है।