फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार की रात गैस रिफलिंग की दुकान में आग लग गई। दुकान में मौजूद दो लोग झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शादीपुर मोहल्ला निवासी नीतू (24) की क्रासिंग के पास गैस रिफलिंग और कुकर आदि मरम्मत की दुकान है। दुकान में शहर के हरिहरगंज निवासी रोहित (23) भी काम करता है। सोमवार की रात चूल्हा ठीक करते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई, जिसमें दोनों युवक झुलस गया। आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।