विजयीपुर। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खैरी रावतपुर से बर्खास्त सहायक अध्यापक के खिलाफ बीईओ राजीव रंजन ने चार महीने बाद किशनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने विजयीपुर ब्लाक के खैरी रावतपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक वेद प्रकाश को बीएड की फर्जी डिग्री लगाने के आरोप में चार महीने पहले बर्खास्त किया था। बीईओ राजीव रंजन ने किशनपुर थाना में सोमवार को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। एसओ रामकिशोर सिंह ने बताया कि बीईओ की तहरीर पर फर्जी अभिलेख तैयार करने के साथ धोखा धड़ी के नौकरी हासिल करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी शिक्षक गिरफ्तार होगा। उधर बीएसए ने बताया कि सत्यापन में संबंधित शिक्षक का बीएड का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया था। इस लिए उसे चार महीने पर बर्खास्त कर दिया गया था। उसी समय बीईओ को रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया था। हो सकता है पुलिस ने उसी समय की तहरीर पर अब रिपोर्ट दर्ज की हो।