फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की झांकियों संग निकली अमर शहीद नमन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो एवं परिचय:-
विज्ञापन

2-अमर शहीद नमन यात्रा निकालते छात्र-छात्राएं
महापुरुषों की झांकियों संग निकली अमर शहीद नमन यात्रा
भारत माता की झांकी व रणबांकुरे बने छात्र-छात्राओं ने मन मोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम ने गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले अमर शहीद नमन यात्रा निकाली। भारत माता की झांकी के साथ ही आजादी के रणबांकुरों की वेषभूषा में सजे छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। शहर के प्रमुख मार्गों पर यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ घूमी।
विज्ञापन

यात्रा में सबसे आगे भारत माता का रथ व छात्रों की बैंड टीम चल रही थी। इसके बाद देश की सेना के तीनों अंगों की टुकड़ियां देश की संप्रुभता का परिचय दे रही थीं। यात्रा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप की झांकियां, स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। छात्र-छात्राएं तिरंगा देश भारत के सदा फहरो, सदा फहरो, देख नजर भर कर जरा ठहरो के अलख जगाते चल रहे थे। करीब डेढ़ किमी लंबी श्रृंखला यात्रा पीएसी होकर शादीपुर, पटेल नगर, आटीआई रोड होती हुई हरिहरगंज, देवीगंज, अशोकनगर होकर वापस राधानगर विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व प्रबंधक राकेश त्रिवेदी और विद्यालय प्रधानाचार्य शिवबाबू ने किया। इनकी सहायता में खागा प्रधानाचार्य राजकपूर, कलक्टरगंज प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह लगे रहे। इस मौके पर बाबूलाल, सुशील अवस्थी, स्वरूपराज सिंह जूली, आलोक सिंह उर्फ मुन्ना, दिवाकर अवस्थी, आशीष मिश्रा, उज्जैन सिंह, महेंद्र शुक्ला, मधुसूदन दीक्षित, गणेश मिश्रा, सुचेत सिंह, बब्लू तिवारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें