फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में खांदी से लोधनपुर गांव के घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। निचली गंगा नहर की मेवली माइनर में बीती रात खांदी कट जाने की वजह से लोधनपुर गांव के अंदर पानी घुस गया। सुबह लोग जागे तो गांव की गलियों में लबालब पानी देखकर दंग रह गए। वहीं कई घरों के अंदर भी पानी घुस गया। घरों से लोग सामग्री बचाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

लोधनपुर गांव के पास रात को अचानक खांदी कट गई। इससे गांव के रामनारायण, केशरानी, बृजभान सिंह, चंद्रभान सिंह, शेरा के घर में पानी घुस गया। सुबह ग्रामीणों ने बड़ी नहर के झाल में लगे गेट नीचे गिराया तो माइनर में पानी रुक गया। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर में सही तरह से खुदाई नहीं हुई। ठेकेदार ने कुछ दूर सिल्ट सफाई कराई है। इसके बाद अभी भी जंगली घास व सिल्ट से माइनर पटी हुई है। अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि खांदी कटने की सूचना नहीं मिली है। कर्मचारियों को भेज कर दिखाया जाएगा और खांदी को मजबूत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें