फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीडीसी व एक ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में ग्राम पंचायतों के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन रहा। केवल एक उम्मीदवार होने की वजह से दो बीडीसी व एक ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध हो गए हैं।
विज्ञापन

तेलियानी विकास खंड में प्रधान पद के लिए मिश्रामऊ में चुनाव हो रहा है। यहां कलावती, दुर्गेेश, पुत्तीलाल, राम प्रकाश राजबहादुर ने नामांकन किया है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। विजयीपुर विकास खंड में भोगलपुर ग्राम प्रधान के लिए चुनाव हो रहा है। यहां राजरानी, पूनम, सुशीला, फूलमती, धनपतिया व संगीता ने
नामांकन किया है। यह अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित पद है। इसी विकास खंड के बरैची गांव में प्रधान पद के लिए महेश, अर्जुन कुमार मौर्य, घनश्याम सिंह, शिवपूजन व कुलदीप सिंह ने नामांकन किया है। यह पद अनारक्षित है। विजयीपुर ब्लाक में ही बरार क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए केवल पुष्पा देवी ने नामांकन किया। इससे
विज्ञापन

वह निर्विरोध हो गई हैँ। धाता विकास खंड के घरवासीपुर प्रधान के लिए शशी देवी व मिथलेश कुमार ने नामांकन किया है। यह पद अनुसूचित जाति के लिए है। मलवां विकास खंड के बीडीसी जाफराबाद पंचम के लिए नरेंद्र व देवमई ब्लाक के कंशाही में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए केवल विनोद का नामांकन हुआ है। ऐसे में नरेंद्र व विनोद भी निर्विरोध हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें