फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम ब्लाक के मोहलिया गांव में ग्राम प्रधान व पूर्व सचिव की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण मेें फर्जीवाड़ा करने का मामला उजागर हुआ है। जांच रिपोर्ट के बाद पंचायत सचिव धर्म कीर्ति चौधरी ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहलिया गांव के नियाज अहमद के पुत्र एजाज अहमद ने निगरानी समिति की बैठक में 29 जून 2019 को उठाया था। तब स्व रोजगार उपायुक्त लालजी यादव को जांच के निर्देश दिए गए। लालजी यादव ने जांच में पाया कि किश्वर जहां ने अपने आधार कार्ड में खलील की पत्नी रफीकुन निशा का नाम दर्ज करा लिया। साथ में पति के नाम पर नूर मोहम्मद कराकर बीओबी में खाता खुलवा लिया। किश्वर जहां का पुत्र हथगाम के मौलाना, हसरत
मोहानी मुस्लिम हाईस्कूल में पढ़ रहा था। यहां पर पंजीकरण में रफीककुन निशां उर्फ किश्वर जहां दर्ज पाया गया। जांच में नूर मोहम्मद की पत्नी किश्वर जहां ने खलील की पत्नी रफीकुन निशा के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण कराकर आवेदन पत्र में अपनी फोटो व अंगूठा लगाया। इसको ग्राम प्रधान तौसीफ अहमद व सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी अभयराज सिंह ने प्रमाणित कर पंजीकरण के लिए अभिलेख कार्यालय में भेजे
विज्ञापन

हैं। 2017-18 में लाभार्थी को आवास की स्वीकृत हुई और 30 अक्तूबर 2017 को 40 हजार रुपये पहली किस्त उसके खाता में भेजी गई। इसके बाद दिसंबर में 20 हजार रुपये दूसरी किस्त व जनवरी 2019 में तीसरी किस्त 10 हजार रुपये खाता में आई है। पंचायत सचिव कीर्तिमान चौधरी ने बताया कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार प्रधान तौसीफ अहमद, सेवानिवृत्त पंचायत सचिव अभयराज सिंह और किश्वर जहां के नाम एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसएचओ आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत सचिव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें