फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से स्टोर फुल, लेने नहीं आ रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सामान्य योजना में निजी नलकूप का कनेक्शन कराने वाले किसानों को देने वाले ट्रांसफार्मरों से स्टोर भर गया है। जगह न होने से यहां के ट्रांसफार्मरों को कौशांबी के स्टोर भेजा गया है। कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ता बने किसान अभी तक ट्रांसफार्मर ले जाने की सुधि नहीं ले रहे हैं। अभी तक केवल छह किसान ट्रांसफार्मर ले गए हैं।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में 15 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने नलकूप कनेक्शन कराया लेकिन सामान नहीं मिला था। अब ट्रांसफार्मरों की खेप आ गई है। इसमें अभी तक छह किसान अपना ट्रांसफार्मर व सामान ले गए हैं। नौ किसानों के ट्रांसफार्मर स्टोर में रखे हुए हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2017-18 46 किसान, 2018-19 में 42 किसानों को कनेक्शन देने के बाद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं दिए गए हैं। उन लोगों को भी ट्रांसफार्मर दिया जाना है। पहली खेप में 40
ट्रांसफार्मर आए हैं। इनको मुराइन टोला स्टोर में रखा दिया गया है। दूसरी खेप के ट्रांसफार्मरों को रखने की जगह नहीं थी। इसलिए उनको कौशांबी के स्टोर में रखाने के लिए भेजा गया है। एसडीओ आशीष सिंह ने बताया कि किसानों को सूचना देने की जिम्मेदारी उपकेंद्र के जेई व एसडीओ की है। जिन किसानों को ट्रांसफार्मर नहीं मिला है। वह जेई के साथ स्टोर आकर अपना ट्रांसफार्मर ले जाएं। स्टोर में जगह न होने की वजह से यहां के ट्रांसफार्मर कौशांबी में रखने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें