फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में घर के मुखिया की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा (फतेहपुर)। हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम बच्चों के गोली (कंचा) खेलने के समय विवाद हो गया। पड़ोसी ने घर के मुखिया की हत्या कर दी। उन्हें गुरुवार शाम डंडे से बेरहमी से पीटा गया, अस्पताल में सुबह मौत हो गई। पुलिस ने पड़ोस के दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना मोती का पुरवा मजरे मखदूमपुर की है।
विज्ञापन

गांव के रामकुमार उर्फ राजकुमार पाल (50) और पट्टीदार सुरेश पाल पड़ोसी हैं। दोनों घरों के बच्चे गुुरुवार को कंचा खेल रहे थे। एक बच्चे को कंचा लगने पर आपस में गुत्थमगुत्था हो गई। तभी दोनों घरों के बड़े निकले और देखते ही देखते आपस में मारपीट शुरू हो गई। रामकुमार के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के सुरेश पाल व भाई राम बहादुर ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। रामकुमार को पकड़ कर बेरहमी से पीट दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। थानेदार आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि रामकुमार के बेटे आशू पाल ने सुरेश व राम बहादुर (भाई) के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें