बिंदकी। घर में घुसकर एक दृष्टिहीन महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने आपबीती निशक्त पति से बताई। पति अपनी पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दृष्टिहीन गरीब महिला पति के साथ घर में
रहती है। शुक्रवार को पति किसी काम से गया हुआ था और पत्नी घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी पड़ोसी गांव का एक युवक मौका देख उसके घर में घुस गया और महिला का मुंह दबाकर घर के अंदर कमरे में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। पति के वापस आने पर महिला ने आपबीती बताई। निशक्त दंपति ने कोतवाली में युवक के खिलाफ एससी एसटी के साथ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।