फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवारों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर(फतेहपुर)। असोथर थानाक्षेत्र के ऐझी गांव में शनिवार रात स्कार्पियो सवारों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। हालांकि पीड़ित पक्ष ने खुद पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को तहरीर के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

ऐंझी गांव निवासी शिवचंद्र दुबे पुआल के ढेर लादकर जंगल से घर जा रहे थे। शिवचंद्र ने बताया कि स्कार्पियो उसे टक्कर मारने के लिए लहराती आई। पुआल का ढेर फेंककर खुद को बचाया। तभी स्कार्पियो सवार धर्मराज मिश्रा सड़क पर उतरा। उसने तमंचे से फायर किया। घटना की 112 नंबर में शिवचंद्र के भतीजे सुरेंद्र दुबे ने शिकायत की। सुरेंद्र दुबे ने बताया कि पांच साल पहले गाजीपुर के बड़नपुर गांव में धर्मराज मिश्रा से मारपीट हुई थी। उसी खुन्नस में धर्मराज स्कार्पियो समेत दो लोग हमला करने आए थे। वह लोग नशे में भी थे। उसके चाचा पर फायरिंग करने के बाद जागेश्वर धाम चौराहे पर दहशत फैलाने के लिए एफआईआर दर्ज की है। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि मौके की जांच के बाद पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है। उनके बीच पुरानी रंजिश का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें