फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी बचाने में खंदक में पलटी पिकअप, 1

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज(फतेहपुर)। भिटौरा गंगाघाट मार्ग पर ब्लाक से पहले बकरी को बचाने के चक्कर में शनिवार रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में सवार दस लोग घायल हुए। चीखपुकार सुन आसपास के लोग व पुलिस पहुंची। भिटौरा पीएचसी से दस लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामूली रूप से घायल आठ लोगों को पीएचसी से इलाज के बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव निवासी संतोष निषाद की बेटी शिल्पा की शादी कानपुर सिकठिया के गोशाला गांव में हुई थी। जहां शिल्पा की मौत हो गई थी। परिवार के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। भिटौरा मार्ग पर गांव के करीब पहुंचने वाले थे, तभी ब्लाक से पहले अचानक एक बकरी पिकअप के सामने आ गई। उसे बचाने में अनियंत्रित हुई पिकअप खंदक में चली गई। ग्रामीणों ने फंसे घायलों को कड़ी
मशक्कत से बाहर निकाला। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। घायलों को पीएचसी लेकर पहुंची। पीएचसी से दुर्घटना में घायल संजय की पत्नी नीतू (35), शिवकुमार की पत्नी मीना (30), रमेश की पत्नी निर्मला (45), रामदुलारे की पत्नी उर्मिला (50), राजू की पत्नी सरिता (60), अशोक की पत्नी सुनीता (35), राजकुमार की पत्नी रेखा (28), दिनेश की पत्नी बिटान (40), शेर अली की पत्नी इमामुन(50), राधेश्याम की पत्नी बेलपति (55) को
विज्ञापन

जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। पीएचसी से मोतीलाल की पत्नी सियादुलारी, सोहनलाल की पत्नी कलावती, जवाहर की पतनी रूपरानी, संतोष की बेटी प्रिया, प्यारे की पत्नी सावित्री, मैकू की पत्नी गुड़िया, सुंदरलाल का बेटा सुनील को इलाज के बाद घर जाने दिया गया। इधर, जिला अस्पताल में सीएमएस घायलों को देखने पहुंचे। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि बकरी को बचाने में हादसा हुआ है। चालक मौके से भाग निकला है। चालक भी चुटहिल हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें