फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह सौ की क्षमता के खुलेंगे जिले में दो आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में दो नए शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खुलेंगे। अभी तक जिले में कुल चार आईटीआई संचालित हैं। लगभग पांच करोड़ की लागत से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग शहर के बिंदकी बस स्टॉप के सामने चर्म विद्यालय परिसर में आईटीआई का निर्माण कराएगा। इतनी ही लागत से जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन

के देवमई में आईटीआई का निर्माण होगा। दोनों में 12-12 ट्रेड संचालित होंगे। दोनों संस्थानों में करीब हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा।
तकनीकी कोर्सों में युवाओं के बढ़ते रुझान व रोजगार बढ़ाने की मंशा से जिले में दो और आईटीआई खोले जाएंगे। इनके अस्तित्व में आने के बाद कुल छह आईटीआई होंगे। शहर के बिंदकी बस स्टाप के सामने चर्म विद्यालय में
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आईटीआई का निर्माण कराएगा। इसकी पत्रावली शासन में विचाराधीन है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसकी तरह देवमई ब्लाक मुख्यालय में विभागीय आईटीआई स्वीकृत हो चुका है। इनमें ट्रैक्टर
मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक, फिटर, बेसिक कास्मेटिक, कोपा, इलेक्ट्रीशियन, आईटी, प्लेंबर, स्विंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक, फैशन टेक्नोलॉजी समेत 12 ट्रेड संचालित होंगे। दोनों आईटीआई
चालू होने के बाद जिले के युवाओं को आईटीआई का डिप्लोमा हासिल करना आसान होगा। एक आईटीआई में सभी ट्रेडों में मिलाकर कुल 325 युवाओं को प्रवेश मिलेगा। इस तरह से दोनों संस्थानों में 650 युवा प्रशिक्षित हो सकेंगे।
शहर के सिविल लाइन स्थित मदर आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि अभी तक जिले में कुल चार राजकीय आईटीआई संचालित हैं। संचालित होने वाली नई आईटीआई में संचालित होने सभी ट्रेड समय
की जरूरत के हिसाब से स्वीकृत है। इन सभी के डिप्लोमाधारक रोजगारपरक हैं। फिटर और इलेक्ट्रीशियन के डिप्लोमाधारक को रेलवे में नौकरी पाना आसान होगा। अगर नौकरी नहीं भी मिलती है तो यह सभी ट्रेड ऐसे में जो लोगों की जरूरतों से जुड़े हैं। इन सभी के ट्रेडों के प्रशिक्षित युवक रोजाना हजार रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।
मदर आईटीआई के अलावा जिले के खागा, बिंदकी, जहानाबाद में इन सभी 12 ट्रेडों वाले संस्थान संचालित हो रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, ड्राफ्टमैन मैकेनिक, आईटी, कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक ट्रेडों का दो वर्षीय प्रशिक्षण
व कोपा, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइनर, बेसिक कास्टोमोलॉजी, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर जनरल का एक वर्षीय डिप्लोमा कराया जाता है। दो वर्षीय ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 10वीं और एक वर्षीय डिप्लोमा के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है।
डिप्लोमाधारकों की बढ़ेगी संख्या
फतेहपुर। जिले में संचालित तीन आईटीआई में हर साल 1523 अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलता था, लेकिन दोनों नई आईटीआई संचालित होने के बाद प्रवेश क्षमता बढ़कर 2173 हो जाएगा। मतलब की हर साल जिले में 2373 आईटीआई के डिप्लोमाधारक निकलेंगे। जिले में बेरोजगारों की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें