फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर में रविवार को शांति और सद्भाव का माहौल कायम है। फेसबुक पर सद्भाव बिगाड़ने वाली पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस की ड्यूटियां बरकरार हैं। पुलिस संवेदनशील इलाकों में गश्त करती रही है। एलआईयू, आईबी की टीमें भी चौकन्ना हैं।
विज्ञापन

जिले के कुछ लोग उच्चाधिकारियों की सोशल मीडिया में निगरानी के दौरान संदेह के घेरे में आए। मामले में पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए। जांच के दौरान भड़काऊ पोस्ट में कल्यापुर पुलिस ने कुलदीप सिंह चौहान निवासी मौहार थाना कल्यानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी फेसबुक आईडी से भड़काऊ पोस्ट डाली गई
थी। पोस्ट में दो धर्मों के बीच सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की गई। थानेदार विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामले में आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर, शहर में लाला बाजार, पनी, तकिया तले, पीलू तले, चौक चौराहे, चौगलिया में पुलिस गश्त पर मौजूद रही। बाकरगंज पुलिस चौकी में
विज्ञापन

एतिहात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा। जहानाबाद, गाजीपुर, ललौली, हुसैनगंज, हथगाम, खागा, सुल्तानपुर घोष, खखरेरू थाना क्षेत्रों में पुलिस बल राउंड पर रहा। लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की गई। शहर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस बल की रात और दिन की ड्यूटी चल रही है। अराजकतत्वों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें