फतेहपुर। संघर्ष एक कहानी एलबम के सीन रविवार सिविल लाइंस क्षेत्र में शूट किए गए। एलबम के कलाकारों ने भावपूर्ण अंदाज में कैमरे का सामना करते हुए सीन किए। साढ़े चार मिनट की शूटिंग देखने को शौकीन जुटते गए। एलबम के निर्देशक का दावा है कि यह एलबम जिंदगी का आइना साबित होगा। इंसान, वक्त के साथ किस कदर समझौता करने को मजबूर होता है और फिर उससे कैसे उबरता है। यही सब कुछ इस एलबम का सार है।
भोजपुरी डायरेक्टर हीरालाल यादव के उत्साहवर्धन में रुपहले परदे पर भविष्य आजमाने के प्रयास में जुटे ऋतिक शुक्ला के इस प्लेटफार्म में शहर के ही तनुज पटेल और सूर्या पाठक भी देखने को मिलेंगे। डीएम चौराहा के पास एक रेस्टोरेंट प्वाइंट पर एलबम के दृश्य फिल्माए गए। निर्देशक और मुख्य कलाकार की भूमिका निभा रहे ऋतिक ने दावा किया कि यह एलबम जिंदगी के करीब ले जाने में सफल होगा। जो कुछ भी शूट किया गया है। उससे गुजरना ही जीवन का हिस्सा बन चुका है।