फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवीं संस्कार से घर लौट रहे बालक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। परिवार से जुड़े एक घर में तेरहवीं संस्कार से लौट रहे बालक की मंगलवार रात किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। आयोजन स्थल से लापता हो जाने पर खोजते समय वह परिजनों को सड़क किनारे लहूलुहान मिला था। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट को मौत की वजह माना गया।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कुरुस्ती कलां निवासी रामस्वरूप का बेटा अंशू (10) घर से करीब आठ सौ मीटर दूर चाची के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने उनके घर गया था। परिवार के लोग रात लगभग नौ बजे घर पहुंचे। अंशू के घर में न होने पर खोजबीन चालू हुई। रास्ते में सड़क किनारे गोबर गड्ढे के पास अंशू लहूलुहान हालत में पड़ा था। वह
कुछ बोल नहीं पा रहा था। कानपुर हैलट पहुंचते ही उसकी सांसें थम गई। चाचा धर्मराज ने बताया कि बच्चे के साथ कैसे हादसा हुआ है यह कोई नहीं देख सका है। इसी वजह से कोई आरोप नहीं लगा सकते हैं। घटना से मां रेखा देवी का हाल बेहाल हो गया। वह परिवार में बहनों अंकिता, अंशिका और भाई अंकित से छोटा था। इसी वजह
विज्ञापन

से परिवार में सबका दुलारा था। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में मौत हुई है। किसी बाइक सवार की टक्कर होना मालूम हो रहा है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें