फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर 11 घंटे जाम, रेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे मार्ग करीब 11 घंटे जाम रहा। एक ही लेन में वाहन संचालन होने से करीब 12 किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे रहे। इनमें कार व बस सवार भी रहे। राहगीरों व यात्रियों को भी काफी दिक्कत हुई। मंगलवार रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक जाम में वाहन फंसे रहे। हालात यह रहे कि वाहन रेंग रहे थे। पुलिस व ट्रैफिक टीम ने यातायात बहाल कराया। आए दिन जाम की मुख्य वजह हाईवे पर सिक्स लेन निर्माण के चलते वन वे रूट डायवर्जन है।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 12 बजे हाईवे के नउवाबाग में बन रहे अंडर पासिंग पुल पर कार्यदायी संस्था ने हाईवे के एक रूट को बंद कर दिया। एक रूट से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। नउवाबाग के पास एक ट्रक अचानक बंद हो गया। फिर स्टार्ट नहीं हुआ, तो एक साइड से दोनों ओर के वाहन निकलने लगे। थोड़ी ही देर में जाम लग
गया और ट्रकों की लाइन लाइन लग गई। कानपुर की ओर कोराई मोड़ तक और प्रयागराज की ओर बड़े पुल तक ट्रकों की लाइन लग गई। इसमें कानपुर की ओर से आने व जाने वाली कई रोडवेज बसें भी लाइन से खड़ी रहीं। जाम में फंसे ट्रक, ट्रेलर व कंटेनर चालक अंदर केबिन में सो गए। रोडवेज बसों में बैठे यात्रियों को ठंड में दिक्कत
विज्ञापन

का सामना करना पड़ा। जाकेट, स्वेटर पहनने के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। पिकेट ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सुबह होने पर वाहनों को एक साइड में कराकर वाहनों के निकालने का प्रयास किया। सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक जाम हटाने में पुलिस हांफती नजर आई। हाईवे के नउवाबाग मोड़, भिटौरा मोड़, लखनऊ मोड़,
लोधीगंज, कोराई मोड़ और बांदा बाईपास के पास पुलिस कर्मी खड़े होकर वाहनों को एक-एक निकालने का काम शुरू किया। कुछ छोटे वाहनों को शहर के अंदर से भेजा गया। ग्यारह बजे के बाद हाईवे से जाम हटा, तब वाहनों का आवागमन सही ढंग से शुरू हुआ। कार्यवाहक कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि नउवाबाग में बांदा की ओर से आने वाले ट्रकों के ओवरटेक और एक ट्रक के बीच हाईवे में बंद हो जाने की वजह से जाम लग गया था। पुलिस टीम को लगाकर जाम हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें