फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के पीछे स्कार्पियो भिड़ी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बनियनखेड़ा डिवाइडर के पास पिकअप के अचानक ब्रेक लगा देने से एक स्कार्पियो पीछे से भिड़ गई। स्कार्पियो सवार तीन महिला और चालक घायल हो गए। सीट बेल्ट लगाने की वजह से सिर में गंभीर चोटें नहीं लगीं।
विज्ञापन

बनियनखेड़ा डिवाइडर के पास बकरियां अचानक सड़क पार करने लगी थी। इस पर ब्रेड फैक्ट्री चौडगरा से ब्रेड लेकर कानपुर जा रही पिकअप ने इमरजेंसी ब्रेक ले लिया। इससे पीछे चल रही स्कार्पियो पिकअप से भिड़ गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। कानपुर के बर्रा तात्याटोपे नगर निवासी आशीष कुमार मौर्य(30) स्कार्पियो लेकर अपने ननिहाल प्रतापगढ़ जनपद के गढ़ी मानिकपुर गए थे। वहां से अपनी नानी
गुलाबकली(70), पत्नी पूनम मौर्य(28), रिश्तेदार ओम प्रकाश की पत्नी चिंता देवी(50) को लेकर लौट रहे थे। स्कार्पियो आशीष चला रहे थे। स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। बैठे लोगों को मामूली चोट लगी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंग भेजा गया था। वहां से सभी निजी साधन से घायल कानपुर चले गए हैं। दोनों वाहनों को क्रेन से थाने में सुरक्षित कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें