फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने देखा रोडवेज बस अड्डा का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। परिवहन निगम के प्रभारी एआरएम हिकमतउल्ला व एसडीएम प्रहलाद सिंह ने रोडवेज बस अड्डा का निरीक्षण किया। यहां से संचालित होने वाली बांदा डिपो की बसों को अंदर से चलाने का निर्देश जारी किए। इसके लिए बांदा एआरएम को पत्र भेज कर सूचना दी गई।
विज्ञापन

महरहा रोड के रोडवेज बस अड्डा कई साल से बदहाल बना हुआ है। यहां से कानपुर व बांदा के लिए दो दर्जन से अधिक बसों का संचालन होता है, लेकिन रूट की बसें परिवहन निगम के बस अड्डा में नहीं आती हैं। गांधी चौराहा और अन्य सड़क पर सवारियों का बैठाकर रवाना होती है। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि नगर में बस अड्डा से बसों का जल्द संचालन शुरू होगा। इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र पहले भी भेजा जा चुका है। वहीं प्रभारी एआरएम हिकमतउल्ला ने कहा कि बांदा एआरएम से फोन पर भी बात की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया गया है बांदा डिपो की सभी बसों को बिंदकी बस अड्डा से संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें