फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षि चिकित्सा मंत्री आज करेंगे मेडिकल कालेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश सरकार में वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को निर्माणधीन राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का प्रोटोकाल आते ही उनके आगमन की तैयारियां शुरू हो गईं। शहर जीटी रोड स्थित ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय में हेलीपैड बनाया गया है। वह मलवां ब्लाक के चितौरा में बन रहे मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की प्रगति से वाकिफ होंगे।
विज्ञापन

चितौरा में 212 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य होना है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को मार्च 2021 तक का समय दिया गया है। कताई मिल परिसर में मेडिकल कालेज के लिए 18 इमारतें तैयार की जानी हैं। फिलहाल 13 इमारतों का काम हो रहा है। चितौरा के कताई मिल परिसर में पांच इमारतें
टाइप 2 से टाइप 6 तक की आवासीय, एकेडमिक, एडमिन, लेक्चर, हास्पिटल, ब्वायज हास्टल, गर्ल्स हास्टल, सीनियर और जूनियर हास्टल, इंटर्न में पुरुष और महिला के हास्टल, नर्सों के हास्टल की इमारतें बननी हैं। इन सभी का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूरा हो जाना है। शिक्षा चिकित्सा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना अपने निरीक्षण के दौरान यह भी देखेंगे कि कार्यदायी संस्था भवनों का निर्माण मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों पर कर रही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें