फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की पत्नी ने लगाई थी फांसी,चोटों के निशान मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में ट्रक चालक की पत्नी का चारपाई के चौखटे पर लटकते मिले शव का पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग स्पष्ट हुआ है। हालांकि शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। चोटों से साफ होता है कि घटना से पहले मारपीट की गई होगी।
विज्ञापन

शाह कस्बा निवासी अनिल कुमार ट्रक चालक मंगलवार को घर पहुंचा था। उसका पत्नी नीशू पाल से विवाद हुआ था। विवाद के बाद चला गया था। उसकी पत्नी का बुधवार सुबह परिजनों ने नीशू का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला था। उसके शरीर पर चोट के निशान दिखे। पुलिस ने नीशू के पिता चंद्रपाल की तहरीर पर सास, ससुर,
पति, देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। उसके हाथ-पैर में मारपीट के चोट के निशान मिले हैं। हालांकि मौत फांसी लगने से स्पष्ट हुई है। एसओ डीडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एफआईआर तरमीम की जाएगी। आरोपियों की धरपकड़ की गई है। कुछ लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

दहेज हत्या में पांच आरोपी नामजद
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर में नवविवाहिता के आग लगाकर जान देने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला का पति भी दिल्ली से वापस लौटा है। हथगाम थाने के कामापुर निवासी मोतीलाल मौर्या की बेटी सुषमा देवी (20) की शादी विजयीपुर निवासी राधेश्याम की बेटे राकेश के साथ छह माह पहले हुई थी। राकेश इकलौता कमाने वाला है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी सुषमा ने बुधवार को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मोतीलाल मौर्या का आरोप है कि उसकी बेटी की ससुरालीजनों ने दहेज के खातिर गला दबाकर हत्या की है। उसके बाद आग लगाकर जला डाला है। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि मामले में सास, ससुर, पति, ननद और मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आग से जलकर मौत की पुष्टि हुई है। पति दिल्ली से लौटा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें