फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने धान खरीद में तेजी लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। खाद्य रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। सुस्त खरीद पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के निरीक्षण में 69 क्विंटल धान की खरीद मिली। इस पर केंद्र प्रभारी महेंद्र सिंह ने नियमों की जानकारी ली। तो केंद्र प्रभारी ने बताया कि तहसील स्तर से किसानों के सत्यापन का काम होना है। सत्यापन न होने की वजह से किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। अभी तक 17 किसानों का सत्यापन हुआ है। सत्यापन का कार्य पूरा हो जाए तो किसान क्रय केंद्र में धान लेकर आएं। जब तक सत्यापन नहीं होगा। किसानों के धान की तौल नहीं कराई जा सकती है। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने डिप्टी आरएमओ से फोन पर बात की और कहा कि धान खरीद बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें