फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की टक्कर से बेटे की मौत मां घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर बाइक चलाना सीख रहे किशोर ने बृहस्पतिवार की शाम पैदल जा रहे मां बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई। मां को मामूली चोट आई। हादसे के बाद बाइक छोड़कर वह भाग निकला। नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने के बाद ही शव को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन

ललौली थाने के सिधांव निवासी जसवंत कुरील की पत्नी गुड़िया देवी बेटे निखिल (10) के साथ खेत से घर लौट रही थी। सिधांव के काली माता मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से निखिल सिर के बल गिरा। गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। गुड़िया के पैर में चोट आई। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक चालक गांव का एक किशोर था। वह
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बैलगाड़ी हाईवे पर खड़ी कर दी और जाम लगा दिया। बाइक रहे किशोर को पकड़ने की मांग की। परिजन रोड पर बैठकर दहाड़ मारकर रोते बिलखते दिखे। एसओ केशव वर्मा ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। बस, भारी वाहनों, छोटे वाहनों की कतारें लग गई। एसओ ने बताया कि बाइक चालक किशोर है। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर नहीं आई है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बहुआ(फतेहपुर)। बांदा टांडा मार्ग पर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब हादसे नहीं होते। प्रतिदिन छोटी बड़ी दो से तीन दुर्घटनाओं का औसत आंकड़ा है। ललौली थाने के सिधांव में गुरुवार को लापरवाही से बच्चे की जान चली गई। बाइक सीख रहे किशोर के साथ दूसरा कोई नहीं था। बच्चे की मौत से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गयाल् है। सिधांव गांव निवासी
जसवंत कुरील और उनका परिवार बटाई के खेत लेकर जीवन यापन करता है। निखिल, जसवंत का एकलौता बेटा था। वह पांचवीं का छात्र था। वह तीन बहनों शालिनी (17) ,शिवानी(15),सलोनी (7) में तीसरे नंबर का था। भाई के शव से लिपटकर बहनें रोती बिलखती रही। मां गुड़िया देवी रो-रो कर बदहवास रही। वह बोली कि उसके परिवार का हादसे में कुल दीपक बुझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें