औंग। मलवां ब्लाक के दरियापुर से सदनहा के लिए बन रही सड़क का बुधवार को कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने निरीक्षण किया। फावड़े से खोद कर सड़क की गुणवत्ता देखी। अधिशासी अभियंता को गुण्वत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।
दरियापुर से सदनहा गांव तक के लिए साढ़े पांच किमी की सड़क निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों ने कारागार राज्यमंत्री से सड़क की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे कारागार राज्यमंत्री ने सड़क की गुणवत्ता देखी। सड़क में डाली गई गिट्टी और तारकोल का मिश्रण कम पाया। इस पर पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को फोन पर सूचना दी और कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच कराकर ठेकेदार पर कार्रवाई करें।