फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ड्यूटी से गायब दो अफसरों को डीएम ने दी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अयोध्या प्रकरण पर फैसले वाले दिन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए दो अफसर ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं। एक अफसर ने अपनी जगह मातहत को भेज दिया तो दूसरे ने मोबाइल ही ऑफ कर लिया था। इतने महत्वपूर्ण विषय पर लापरवाही से नाराज डीएम ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

शनिवार को राम मंदिर मसले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना था। कानून-व्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दो सुपर जोनल, पांच जोनल और बीस सेक्टर मजिस्टे्रटों की ड्यूटी लगाई थी। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों में जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। डीएम ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण
सेवा(आरईएस) के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार को जोन संख्या दो के थरियांव थानाक्षेत्र में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक के लिए बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहने का आदेश दिया गया था। उन्होंने अपने स्थान पर
विज्ञापन

सहायक अभियंता राजेश कुमार कुलश्रेष्ठ को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाकर भेज दिया। इसी तरह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी.एल. यादव को जोन संख्या दो में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में थाना असोथर में सुबह आठ से शाम
आठ बजे तक तैनात किया गया था। यह ड्यूटी से बिना बताए गायब रहे और अपना फोन भी बंद रखा। दोनों अधिकारियों की लापरवाही को जोन संख्या दो के जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम विनय कुमार गुप्ता ने पकड़ लिया।
उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को दी। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने दोनों अधिकारियों को नोटिस दी है। डीएम ने बताया कि दोनों अधिकारियों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें