फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बकरी व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा(फतेहपुर)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सोमवार शाम बकरी व्यापारी को टक्कर मार दी। घायल व्यापारी की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने पुलिस को चालक के नशे में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ निवासी कयूम के बेटे शब्बीर(42) बकरी व्यापारी थे। शहर से लौटते समय गांव के मोड़ पर वह टेंपो से उतरे और पैदल गांव जाने लगे। पीछे से गांव का ही चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर निकला। ट्रैक्टर की टक्कर से शब्बीर रोड पर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसा देखकर आसपास के
लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर चालक भाग निकला। परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे लेकिन मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें