फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर महिला ने दी जान दीवार तोड़कर निकाला

विज्ञापन
OTHER - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खंझालपुर गांव में रविवार की सुबह विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मुन्नालाल पासवान की बेटी चंद्ररेखा (22) की चार साल पहले शादी शहबाजपुर गांव के खंझालपुर निवासी सुरेश पासवान के साथ हुई थी। घर के लोग सुबह धान काटने चले गए थे। सास शिवदेवी ने बताया कि शादी के बाद से ही बहू चंद्ररेखा परिवार से अलग रहती थी। वह सुबह घर आई थी। उसके बाद कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद बेटी बिट्टी बहू के कमरे की ओर गई। कमरा अंदर से बंद था।
दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आया। तभी कमरे की खिड़की से झांका तो बहू को छत पर लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकता देखा। बेटी का शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। वह लोग खेत से दौड़कर आए। दरवाजा न खुलने पर कमरे की पीछे की नौ इंच दीवार को ढहाया गया। फंदे से बहू को नीचे उतारकर परिजन जिला
विज्ञापन

अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसका बेटा सुरेश पुणे में रहता है। बहू के पिता मुन्नालाल भी बेटे के साथ काम करते हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी खंझालपुर गांव पहुंचे। घर में ताला लगा मिला। पुलिस मार्च्युरी हाउस आई। यहां भी ससुराल और मायके पक्ष के लोग मौजूद नहीं मिले। चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला के ससुराल और मायके पक्ष नहीं मिले हैं। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें