फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर फतेहपुर का मनाया गया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में रविवार को गंगा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले फतेहपुर का स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने केक काटते हुए कहा कि मंशा है कि फतेहपुर विकास की ओर अग्रसर हो, जिसमें आम जनमानस की अहम भूमिका हो। जिलाधिकारी ने कहा कि फतेहपुर का प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में नाम जाना जाए। गंगा बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि यह जनपद का 193 वां स्थापना दिवस है।
विज्ञापन

इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, राधेश्याम हयारण, जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरन, संजय सचान, कमलेश त्यागी, राजेश पटेल, गायत्री परिवार के गिरधारीलाल गुप्ता, अरुण जायसवाल, विनोद गुप्ता, फरहत अली सिद्दीकी, मनोज सोनी, राकेश कुमार उर्फ रावण, बाबू सिंह
यादव, राजकुमारी शरन, युवराज शरन, सुरेंद्र पाठक, सुरेश कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, गिरजा शंकर सोनी मौजूद थे। अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार कुंवरपुर ओखरा में आयोजित कार्यक्रम मे नेत्र शिविर में कुशल चिकित्सकों ने 50 नेत्र रोगियों का परिक्षण किया गया। इसके बाद केक काटा गया।समिति के अध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्रा ने कहा जनपद का गौरवशाली इतिहास आसमान में चमकते चांद की तरह है। विकास के संकल्प के साथ युवाओ ने लोगो को प्रसाद वितिरित किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी, संजय दत्त द्विवेदी, मुकेश, माधव, राजेश मिश्रा, वीरेंद्र, उमाकांत आदि शामिल थे।
विज्ञापन

बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार युवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा के नेतृत्व में मुत्तौर में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुशील त्रिवेदी, ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण शुक्ला, कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा, सलाहकार महेश त्रिवेदी, सचिव अभिनंदन तिवारी, शलभ कुमार, शिवदयाल गुप्ता, चितानंद शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें