कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। हसवा ब्लाक क्षेत्र के रमवा पंथुवा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर चकरोड का अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। शनिवार को ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा को ज्ञापन देकर चकरोड न खोले जाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव के किसानों के आवागमन के लिए राजस्व विभाग ने चकरोड चिह्नित किया है। चकरोड राजस्व विभाग के नक्शे में अंकित है। 2012 से चिह्नित चकरोड अभी तक आवागमन के लिए खोला नहीं जा सका है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस है। चकरोड बंद
होने से किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम को भेजकर चकरोड खोलवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। इस मौके पर आशीष वाजपेयी, महेश पाल, सुजीत कुमार, नरेश कुमार, केवल पती, रामकेश, मुन्ना, राजकरन, रामप्रताप, छोटेलाल, सुखराज, भोली, जगपाल, गोधाना, बदलू, संदीप कुमार, बच्चीलाल, रामस्वरूप, राममिलन, कामता आदि मौजूद थे।