बिंदकी। भाजपा युवा मोर्चा ने स्नातक चुनाव को लेेकर सोमवार को बैठक की। उसमें नगर से एक हजार मतदाता बनाए जाने का निर्णय लिया। इसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गई।
कुंवरपुर रोड में कौशल विकास संस्थान में स्नातक चुनाव को लेकर चर्चा की। जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो भी स्नातक चुनाव के लिए प्रत्याशी खड़ा होगा। उसके लिए काम किया जाएगा। तैयारी शुरू की गई है। नगर से एक हजार नए स्नातक मतदाता बनाए जाएंगे। पूरे जिले से 10 हजार से
अधिक मतदाता बनाए जाने का लक्ष्य है। इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित कश्यप, आशीष तिवारी, सौरभ, प्रशांत ओमर, आकाश साहू, अमन विश्वकर्मा, विशाल गुप्ता, विष्णु देवी, शशांक ओमर, आदेश बाबू टाटा, अंकित सैनी, सत्यम अग्रवाल मौजूद रहे।