फतेहपुर। किशनपुर-दांदों के बीच यमुना नदी में नाव से आवागमन कराने वालों से वसूली को लेकर बुंदेलखंड आजाद सेना ने प्रांतीय निर्माण खंड की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया। घाट में हो रही वसूली को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की गई। डीएम संजीव सिंह को ज्ञापन दिया सौंपा।
अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में नदियों के नाव, पांटून पुल की उतराई फ्री कर दिया है। खागा तहसील के किशनपुर कस्बा में यमुना नदी पर प्रांतीय निर्माण खंड से पांटून पुल व नाव का संचालन कराया गया जाता है। यहां से किशनपुर-दांदों के बीच यमुना नदी में नाव से दिन भर लोग पार होकर आवागमन करते हैं। बांदा जिला के कमासिन ब्लाक के तिरहार क्षेत्र के ग्रामीणों का किशनपुर कस्बा से व्यापार होता है। यहां
तक की स्कूली बच्चे भी किशनपुर पढ़ने आते हैं, जिनका सहारा नाव व पांटून पुल ही रहता है। यहां पर यात्रियों से 10 रुपये, साइकिल के 20 रुपये बाइक के 40 रुपये वसूला जाता है। प्रांतीय निर्माण खंड के अधिकारी नाव संचालन करने वालों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। इस मौके पर दिलीप चंद्र प्रजापति, वर्षा भारतीय, कमल किशोर, परमेश कुमार, रजनी, अमित मिश्र, राम प्रताप, मनोज कुमार, अनिरुद्ध यादव, रविकांत मिश्र मौजूद रहे।