फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरेमऊ बवाल में दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम(फतेहपुर)। हथगाम थाना क्षेत्र के मगरेमऊ गांव में शांति लेकिन तनाव है। गांव में बवाल के दूसरे दिन भी पुलिस मुस्तैद रही। उधर, दोनों पक्षों के दरवाजे पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मगरेमऊ गांव में पंचायत चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर से चुनावी रंजिश उभरकर सामने आने लगी है। पूर्व प्रधान इम्तियाज अहमद उर्फ कंजा और प्रधान अनीस अहमद के समर्थकों के बीच लाठी डंडे और पत्थरबाजी हुई थी। मारपीट में दोनो पक्षों से चार-चार लोग घायल हुए थे। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल दूसरे दिन गश्त करता रहा। गांव महिलाएं और बच्चे ही दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एके मिश्रा ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में शामिल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नामजद आरोपी घायलों को स्वस्थ होने बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ दोनों पक्षों को पाबंद करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें