बिंदकी। टैक्स देने के बावजूद मंडी समिति के व्यापारी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। रविवार को नाराज व्यापारियों ने मंडी सचिव का घेराव किया और कहा कि हर हाल में उन्हें मंडी परिसर में बिजली, पानी, सड़क, शौचालय और सुरक्षा की व्यवस्था मुहैया कराई जाए।
नगर के कुंवरपुर रोड मंडी स्थल में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। व्यापारियों ने मंडी सचिव उमेश अवस्थी का घेराव किया। कहा कि करोड़ों रुपया टैक्स देते हैं। इसके बावजूद भी मंडी स्थल में सड़क पूरी तरह से
जर्जर है। सड़क नहीं बनवाई जा रही है। मंडी में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जो हैंडपंप हैं वह खराब पड़े हैं। पानी टंकी पांच साल से खराब है। बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस मौके पर गल्ला व्यापारी दिनेश गांधी, सुरेश सैनी, आनंद गुप्ता, उमेश गुप्ता, बबलू, सतीश कुमार, हरीश गुप्ता, कल्लू, गुड्डन पाठक, सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।