हुसैनगंज। एक हप्ता से कस्बा के चौराहा का ट्रांसफार्मर फुंका होने से नाराज कस्बावासियों ने सोमवार शाम चौराहा पर डलमऊ रोड जाम कर दिया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कस्बे के लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण निवासियों व दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। दुकानदारों का धंधा चौपट हो रहा है। करीब 25 से तीस दुकानदारों ने जाम लगाया। करीब बीस मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। जेई को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। कार्यवाहक थानाध्यक्ष आरके सिंह ने दुकानदारों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।