फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीलन से दो घर ढहे, किशोरी घायल

विज्ञापन
प्रेमनगर मंडवा गांव में गिरे घर का मलबा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ/प्रेमनगर। बारिश रुकने के बाद अब सीलन से घर गिर रहे हैं। सुल्तानपुर घोष और ललौली थानाक्षेत्र में घरगिरी की घटनाएं हुईं। एक किशोरी घायल हुई है। पीड़ित परिवारों की गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गांव निवासी उस्मान का सोमवार सुबह घर का आधा हिस्सा भरभराकर ढह गया।
विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर पत्नी रुबीना, बेटी नगमा, सानिया, बेटे सुहैल, शाहरुख के साथ सो रहे थे। इसी दौरान आगे का हिस्सा गिरा। दूसरी मंजिल पर जाने के लिए बनी सीढ़ियां भी टूट गईं। घटना के समय नगमा छज्जे पर बने शौचालय में थी। घर ढहने की आवाज सुन जान बचाने को भागी। उसके ऊपर भी मलबा गिरा। वह घायल हो गई।
गृहस्थी का काफी सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। उस्मान ने बताया कि तीन दिन पहले की बारिश में पानी नींव, छत और दीवारों में समाया था। इसी वजह से घर गिरा है। परिवार का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने सीढ़ी लगाकर जोखिम भरी जगह से परिवार को नीचे उतारा। उधर, ललौली थानाक्षेत्र के बनरसी गांव निवासी राजेंद्र
विज्ञापन

पाल रैदास का दोपहर को कच्चा घर ढह गया। परिजन बाल बाल बच गए। राजेंद्र ने बताया कि पिछले दिनों तेज बारिश हुई थी। जिसकी वजह से दीवार में पानी समाया था। दीवार की मिट्टी फूल गई थी। अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई, बिस्तर समेत सारा सामान गृहस्थी का दबा है। घटना के समय राजेंद्र पाल पत्नी गुड़िया देवी बेटे विवेक कुमार के साथ घर के बाहर बैठे थे। जिसकी वजह से सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें