फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरियंटल बैंक में हंगामा, गेट के शीशे तोड़े

Wed, 16 Nov 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
ओरियंटल बैंक के गेट का टूटा शीशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदी के 50 दिन मांगने के बाद भी अब शहरियों का सब्र टूटता नजर आ रहा है। हर दिन लाइन बड़ी होती जा रही है। कुछ ही एटीएम मशीन चल पा रहे हैं। कभी गर्म हो जाने तो कभी कैश खत्म होने से यह बंद हो जाते हैं। मंगलवार को कई बैंकों में पब्लिक ने हंगामा काटा। ओरियंटल बैंक में महिलाएं भिड़ गई। जिसके बाद यहां के गेट का शीशा तोड़ डाला गया। सहायक मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव के हाथ में भी चोट लगी।  एसबीआई की मेन ब्रांच के बाहर भी महिलाआें में गुत्थमगुत्था हुई। पुलिस को यहां पर भी स्थिति संभालने में पसीना बढ़ गया। इलाहाबाद और एक्सिस बैंक भी अपवाद न रह सके। यहां पर भी पब्लिक का गुस्सा उफान मारता रहा।
विज्ञापन



गुरु नानक जयंती की एक दिनी छुट्टी के बाद खुले बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपना कामकाज छोड़कर पुराने नोट बदलने और नए नोट हासिल करने को लाइन में जा लगे। सुबह से शाम तक बैंकें हो-हल्ला का गवाह बनीं रहीं। पुलिस को इसे शांत करने को बार बार वार्निंग देते सुना गया। वर्मा चौराहा स्थित ओरियंटल बैंक में शाम चार बजे नोइंट्री कर देने से पब्लिक में नाराजगी बढ़ गई। कुछ लोगों ने महिलाओं को उकसा दिया, जिसके बाद यह नाराजगी गुस्से में तब्दील हो गई। नतीजा इस बैंक के गेट का शीशा तोड़ डाला गया। समझाने को बाहर निकल कर आए सहायक मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और पब्लिक को नियमकायदा समेत बैंक कर्मियों की मनोदशा का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। तब जाकर यहां स्थित सामान्य हुई।


एसबीआई की मेन ब्रांच में भी ऐसी स्थिति बनती बिगड़ती रहीं। कई बार लाइन में लगी पब्लिक हो हल्ला मचाती सुनी गईं। कैंपस के बाहर महिलाओं के बीच गुत्थमगुत्था तक हुई। यह देखकर तमाम उम्रदराज महिलाएं और पुरुष रुपया जमा करने और निकालने का इरादा त्याग कर लाइन से हट गए।  एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक की ब्रांच में भी पब्लिक में उबाल दिखाई दिया। हालांकि यह तोड़फोड़ और गुत्थमगुत्था जैसी स्थिति पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें