वरमाला के बाद मंच पर खड़े जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
अमौली ब्लाक के बुढ़वा गांव में धर्म संस्कार महोत्सव श्री विष्णु महायज्ञ मेला व सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन सोमवार को पूरा हो गया। सात नवंबर से हुए इस आयोजन में चिकित्सा, कृषि से संबंधित शिविर लगे। कलश यात्रा, ब्रह्मदेव पूजन, कई तरह के उपनयन संस्कार, सांस्कृतिक आयोजन हुए। अंतिम दिन तेरह जोड़ों ने वरमाला पहनाकर अपना जीवन साथी चुना। विधिवत अग्नि के फेरे लिए व सभी शादी संस्कार विद्वान आचार्यों की देखरेख में हुए। कन्याओं की विदाई के समय पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। सभी को उपहार के साथ विदा किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर समारोह का समापन हुआ।
इन जोड़ों ने थामा हाथ:
अमौली। परमार्थ प्रेरणा समिति के तत्वावधान में यह पूरा आयोजन अमौली ब्लाक के गांव बुढ़वां में संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन जन सैलाब उमड़ पड़ा । सात फेरे लेकर 13 जोड़ों ने दांपत्य जीवन शुरू किया। विवाह की पूरी प्रक्रिया आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने इन नवदंपतियों को आशीर्वाद व उपहार दिया।
- रुची सचान संग नीरज कुमार,
- पूजादेवी संग रामशंकर
- दीपिका संग जुग्गीलाल
- अंकिता संग राघवेंद्र
- प्रियंका संग मुकेश
- वंदना संग बीर बहादुर
- पिंकी संग कुलदीप
- गीता संग राम सागर
- रंजना देवी संग संदीप कुमार
- शशी संग मिथलेश
- रिंकी संग रोहित
- नीलू देवी संग ओम प्रकाश
- गोमती संग मनीष कुमार