फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ई रिक्शा समेत तीन चोर गिरफ्तार, गांजा भी बरामद

Mon, 13 Jan 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
 गिरफ्तार शातिर चोर। - फोटो : गिरफ्तार शातिर चोर।
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर पुलिस ने चोरी गए ई-रिक्शा और एक किलो 200 ग्राम गांजे के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पीछे जयराम नगर निवासी मनीष कुमार बाल्मीकि का ई-रिक्शा 12 जनवरी की आधी रात को घर के पास से चोरी हो गया था। मनीष ने अगले दिन ई-रिक्शा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी की वारदात बढ़ी थी। पुलिस चोरी के मामलों की जांच में जुटी थी। पुलिस को तीन शातिर चोरों का सुराग मिला।
थाना क्षेत्र के राधानगर से पुलिस ने पटेल नगर सिंधी भट्ठा निवासी विवेक मिश्रा (38), हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतरिया निवासी दीपक (35) और राधा नगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर निवासी करन कुमार (19) को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया। चोरों से एक ई-रिक्शा व एक किलो दो सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपी विवेक मिश्रा के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी दीपक और करन पर एनडीपीएस एक्ट समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाले एसआई अजीत सिंह ने बताया पकड़े गए चोर शातिर अपराधी हैं। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें