फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री ने फतेहपुर में साधा विपक्षियों पर निशाना

Sat, 10 Dec 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
मंच पर माला पहनाकर गृहमंत्री राजनाथ का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचारी व कालाधन रखने वाले बौखला गए हैं। विरोधी नोटबंदी को नसबंदी बता रहे हैं, असल में इससे केवल भ्रष्टाचारियों की ही नसबंदी हुई है।
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन रैली में आए राजनाथ ने शुक्रवार को शहर के शांति नगर एमजी डिग्री कालेज परिसर में हुई सभा में कहा कि यह साहसिक फैसला है। यह कालेधन, उग्रवाद, आतंकवाद के खिलाफ जंग है, जो देश के विकास के लिए लड़ी जा रही है। आज थोड़ी कठिनाई हो रही है, लेकिन आने वाले समय में यह वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी नोट लेकर टिकट बांटती हैं। नोटबंदी के बाद बुला-बुलाकर रकम लौटाई जा रही है।


उन्होंने सपा, कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। कांग्रेस के लंबे शासनकाल में देश ने सिर्फ नुकसान झेले हैं। उन्होंने कहा कि हम पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पाकिस्तान मान नहीं रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नोटबंदी एक महायज्ञ है। इसमें काले धन का हवन करना है। सपा राज में गुंडागर्दी चरम पर है। अखिलेश विज्ञापन वाले मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन



सभा के दौरान एक छात्र नेता काला फीता दिखाकर खलबली मचा दी। इस दौरान मारपीट के भी हालात बन गए, लेकिन आपाधापी को चंद मिनट में ही संभाल लिया गया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सदर विधायक विक्रम सिंह, पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता, जिलाध्यक्ष दिनेश वाजपेयी, पूर्व विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें