पत्थरकटा स्टेट बैंक के एटीएम में लगी लंबी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
बैंकों में करेंसी की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रुपया न होने से उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में झिकझिक रोजमर्रा में शामिल हो चुका है। गुरुवार को करेंसी के लिए उपभोक्ताओं को भटकना पड़ा।
स्टेट बैंक कृषि शाखा सिविल लाइन में सुबह लंबी लाइन लगी रही। करीब तीन घंटे तक कैश वितरण किया गया है इसके बाद बैंक कर्मियों ने कैश आउट होने की सूचना चस्पा कर दी। इसे देख उपभोक्ता बिना कैश लिए लौट गए।
इसी प्रकार स्टेट बैंक पत्थरकटा शाखा में कैश के लिए सुबह से एटीएम में लंबी लाइन लगी रही। कैश के लिए कई बार उपभोक्ताओं ने हो हल्ला भी किया। इसी प्रकार पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन शाखा में भी कैश कम होने से उपभोक्ता निराश होकर लौट गए।