फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरीकरण का विरोध, ढहाया निर्माण

Fri, 31 Mar 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
पालिका का ढहाया निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबूनगर पुलिस चौकी के तिराहे पर नगर पालिका के सुंदरीकरण को लेकर हो रहे निर्माण को एक पक्ष ने ढहा दिया। समर्थन और विरोध में इलाकाई लोग दो पक्षों में बंट गए। माहौल गर्म हो गया। एसडीएम, सीओ के वहां पहुंचने और निर्माण फिर शुरू कराने पर नोकझोंक होने लगी। इस पर करीब चार घंटे पंचायत चली और बीच का हल निकाल लिया गया।
विज्ञापन



बता दें कि नगर पालिका ने आबूनगर पुलिस चौकी तिराहे पर खाली पड़ी जमीन पर एक पखवारे पहले सुंदरीकरण शुरू कराया था। इसे लेकर विरोध हुआ था और काम बंद हो गया था। दोबारा गुरुवार को पालिका ने उसी जगह पर निर्माण चालू कराया। इसका विरोध करने वाला पक्ष वहां पहुंच गया और । निर्माण ढहा दिया। सुंदरीकरण के पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। विवाद बढ़ा तो प्रशासन को सूचना दी गई। एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सीओ सिटी समर बहादुर, कोतवाल दीपक पांडेय के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ ने निर्माण ढहाने के बारे में पूछताछ की और काम चालू करने को कहा। इससे फिर एतराज हुआ। नोकझोंक होने लगी। दोनों पक्षों को पंचायत के लिए आबूनगर चौकी बुलाया गया। दोपहर के करीब दो बजे समझौता हो सका। सीओ सिटी ने बताया कि परंपराग


त रूप से ताजिये और नवरात्र में मूर्ति रखे जाने की बात को दोनों पक्षों ने मान लिया है। इस मौके पर एक पक्ष से ताजियेदार मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद आजम, हनीफ, जीशान, सभासद मकबूल अहमद, जावेद, शाहिद समेत तमाम लोग रहे। वहीं दूसरे पक्ष से श्याम सिंह, आनंद, राज श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार और दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें