फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सात हजार रिश्वत लेकर किया ऑपरेशन, महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। मतृका के परिजनों ने सात हजार रुपये की रिश्वत लेने और गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया और ओटी में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वसन देकर परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही करने पर डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए डीएम से पैनल गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चौधकियापुर निवासी कोमल की पत्नी निर्मला के पेट में गुरुवार दोपहर दर्द हुआ था। इलाज के लिए दोपहर 12 बजे जिला महिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया। डॉक्टर प्रशांत साहू ने मरीज को देखा और पेट में पथरी बताकर ऑपरेशन करने की सलाह दी। पति ने आरोप लगाया कि सात हजार रुपये लेने के बाद ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर तैयार हुए। शाम चार बजे पथरी का ऑपरेशन किया। इलाज करने में लापरवाही के कारण तबीयत बिगड़ने लगी। पत्नी की रात करीब नौ बजे मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने ओटी के बाहर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। पति की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां की मौत से बेटी खुशबू, लक्ष्मी व बेटा शौर्य, विमल रो कर बेहाल है। पति ने बताया कि डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है। इस कारण पोस्टमार्टम में गड़बड़ी की आशंका है। इस संबंध में डीएम को शिकायती पत्र देकर तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी ताकेश्वर राय ने बताया कि शुक्रवार को डॉक्टर के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें